Homeराज्यPK का UGC कानून पर बड़ा बयान, बोले- मामला न्यायालय के अधीन;...

PK का UGC कानून पर बड़ा बयान, बोले- मामला न्यायालय के अधीन; BJP को वोट देने वालों को नेताओं से मांगना चाहिए जवाब

पटना : प्रशांत किशोर ने UGC कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय के अधीन है, इसलिए इस पर अंतिम निर्णय अदालत को करना है। हालांकि, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ का नारा लगाकर भाजपा को वोट दिया है, उन्हें इस मुद्दे पर भाजपा के नेताओं से जवाब मांगना चाहिए।

औरंगाबाद कार गैंगरेप मामले पर भी प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पटना में एक बच्ची को उसके पिता के सामने होटल से जबरदस्ती पकड़ा जा रहा था, लेकिन सरकार, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और संबंधित क्षेत्र के सांसद की ओर से इस मामले पर एक भी बयान सामने नहीं आया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर लोगों ने अपराधियों, माफिया और भ्रष्ट लोगों को जिताया है, तो फिर उन्हें अच्छी सरकार की बात करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सरकार की कानून-व्यवस्था और अपराध के मुद्दे पर जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को अपने चुने हुए प्रतिनिधियों से सवाल करना चाहिए।

2047 के विकसित भारत के वादे पर भी PK का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य पर भी प्रशांत किशोर ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि 2047 में कौन जिंदा रहेगा कि विकसित भारत को देखने के लिए? उनका कहना था कि लोगों को विकास का इंतजार 2047 तक नहीं करना चाहिए, बल्कि आज ही रोजगार, शिक्षा और बेहतर जीवन की जरूरत है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोगों के सामने नौकरी और पढ़ाई की समस्या है, पेपर लीक हो रहे हैं और कई लोगों के लिए दो वक्त के भोजन का इंतजाम करना भी मुश्किल है। ऐसे में भविष्य के बड़े वादों के बजाय मौजूदा समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments