Home राज्य स्कूल में शिक्षकों से जुड़ा अश्लील वीडियो मामला, राजकीय शिक्षक पुरस्कार का...

स्कूल में शिक्षकों से जुड़ा अश्लील वीडियो मामला, राजकीय शिक्षक पुरस्कार का चयन रद्द करने की अनुशंसा

0

बक्सर : डुमरांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय नथुनी अहीर का डेरा में दो शिक्षकों से जुड़े अश्लील वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। घटना के बाद उठे जनाक्रोश और प्रशासनिक स्तर पर हुई समीक्षा के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी के राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के चयन को रद्द करने की अनुशंसा की गई है।

मो. इमाम अली अंसारी का चयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और शैक्षणिक जागरूकता के लिए राज्यस्तरीय राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया था। पांच सितंबर को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया जाना था। वे बक्सर जिले से इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयनित इकलौते शिक्षक थे।

मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पुरस्कार चयन पर पुनर्विचार करते हुए उनका नाम चयन सूची से हटाने और चयन रद्द करने की अनुशंसा राज्य मुख्यालय को भेजी है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है।

इसके अलावा मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से पूरे प्रकरण की विभागीय स्तर पर समीक्षा की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

जन्माष्टमी पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, इस्कॉन मंदिर जाने से पहले जान लें पूरा रूट

Exit mobile version