Homeराज्यअनंत सिंह का सियासी दांव, MLC चुनाव में अनुज सिंह के समर्थन...

अनंत सिंह का सियासी दांव, MLC चुनाव में अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान; नीरज कुमार से क्यों बनाई दूरी ?

बाढ़, पटना : मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है। साथ ही मौजूदा जदयू MLC नीरज कुमार के समर्थन से दूरी बनाने के संकेत दिए हैं। अनंत सिंह के इस बयान के बाद बाढ़ से लेकर मोकामा तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बेढ़ना में समर्थकों के बीच अनंत सिंह ने कहा, “जो मेरे साथ रहेगा, हम उसका साथ देंगे।” उन्होंने अनुज सिंह को हर स्तर पर समर्थन देने की बात कही। अनंत सिंह ने दावा किया कि 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक अनुज सिंह के साथ खड़े रहेंगे।

नीरज कुमार को लेकर भी साफ किया रुख

मौजूदा जदयू एमएलसी नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह ने अपने तेवर स्पष्ट कर दिए। उन्होंने कहा, “जो हमारा साथ नहीं देते हैं, हम उनका साथ क्यों देंगे?” उनके इस बयान को नीरज कुमार के लिए सीधे राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

26 विधानसभा क्षेत्रों का दावा कितना अहम?

अनंत सिंह का यह दावा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विधान परिषद चुनाव में उनका राजनीतिक प्रभाव केवल मोकामा तक सीमित नहीं माना जाता। यदि 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके समर्थक वास्तव में अनुज सिंह के पक्ष में लामबंद होते हैं, तो इसका चुनावी समीकरण पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इस दावे की वास्तविक ताकत का आकलन चुनाव के दौरान ही हो सकेगा।

बाढ़ से मोकामा तक क्यों चर्चा में है अनंत सिंह का ऐलान ?

बेढ़ना पहुंचकर अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह का सार्वजनिक ऐलान स्थानीय राजनीति में अहम संदेश माना जा रहा है। यह घोषणा केवल एक उम्मीदवार के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आगामी एमएलसी चुनाव से पहले अपने राजनीतिक प्रभाव और समर्थकों की ताकत दिखाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

अब नजर इस बात पर है कि अनंत सिंह का यह सियासी दांव विधान परिषद चुनाव के समीकरणों को कितना प्रभावित करता है। साथ ही उनके 26 विधानसभा क्षेत्रों में समर्थकों को अनुज सिंह के पक्ष में खड़ा करने के दावे का चुनावी मुकाबले पर कितना असर पड़ता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments