Home विश्व समाचार अमेरिका ने दी सऊदी अरब को 5 अरब डॉलर के हथियार बेचने...

अमेरिका ने दी सऊदी अरब को 5 अरब डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी

0

वॉशिंगटन : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने सऊदी अरब को करीब 5 अरब डॉलर के हथियार और सैन्य उपकरण बेचने की मंजूरी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस प्रस्तावित सौदे से सऊदी अरब की हवाई सुरक्षा क्षमता मजबूत होगी और वह क्षेत्रीय खतरों से बेहतर तरीके से निपट सकेगा।

जिओ न्यूज ने अमेरिकी विदेश विभाग के हवाले से बताया कि प्रस्तावित बिक्री में बम, गाइडेंस किट और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं। विभाग के अनुसार, इससे सऊदी अरब की घरेलू सुरक्षा मजबूत होने के साथ-साथ अमेरिकी सेना और खाड़ी क्षेत्र के सहयोगी देशों की सैन्य प्रणालियों के साथ उसकी इंटरऑपरेबिलिटी भी बेहतर होगी।

अमेरिका ने सऊदी अरब को करीब 750 मिलियन डॉलर के एजीटी-1500 इंजन बेचने की भी मंजूरी दी है। इस सौदे के लिए अमेरिकी कंपनी हनीवेल मुख्य ठेकेदार होगी।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सऊदी अरब एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी है और उसकी सुरक्षा क्षमता मजबूत करना अमेरिका की विदेश नीति तथा राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के अनुरूप है।

यह हथियार सौदा ऐसे समय हुआ है जब मध्य पूर्व में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के बाद ईरानी सेना और यमन के हूथी विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब को ड्रोन और मिसाइल हमलों का सामना करना पड़ा है। वाशिंगटन का कहना है कि प्रस्तावित हथियार बिक्री से रियाद को मौजूदा और भविष्य के क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों से निपटने में मदद मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

Exit mobile version