Homeखेलदक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, लाबुशेन पर फिर...

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम घोषित, लाबुशेन पर फिर जताया भरोसा

सिडनी: बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी टेस्ट दौरे के लिए मार्नस लाबुशेन को टीम में बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला 9 अक्टूबर से शुरू होगी। यह 2018 के विवादित दौरे के बाद पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलियाई टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला खेलेगी।

लाबुशेन को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में केवल 1, 31 और 4 रन बनाने के बावजूद टीम में जगह मिली है। उनका आखिरी टेस्ट शतक तीन साल पहले मैनचेस्टर में आया था। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें एकदिवसीय टीम से बाहर कर दिया था, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन पर भरोसा बरकरार रखा है।

ऑस्ट्रेलिया ने टीम में युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली को भी शामिल किया है। कोनोली ने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया था और उनके नाम अभी सिर्फ एक टेस्ट मैच है। मैथ्यू कुह्नेमैन और माइकल नेसर को भी टीम में जगह मिली है।

कुह्नेमैन बाएं हाथ के स्पिनर हैं और वह ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को अतिरिक्त स्पिन विकल्प प्रदान करेंगे। वहीं, नेसर अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के कारण दक्षिण अफ्रीका में उपयोगी साबित हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहे थे। 2025-26 की एशेज श्रृंखला में तीन मैचों में 15 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन करने वाले नेसर के अपने जन्म के देश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के सलामी जोड़ीदार के रूप में मैथ्यू रेनशॉ को भी बरकरार रखा है। डार्विन में बांग्लादेश के खिलाफ हार के बाद रेनशॉ ने जेक वेदराल्ड की जगह ली थी। पिछले घरेलू सत्र में शेफील्ड शील्ड के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज रहे रेनशॉ ने 10 पारियों में तीन शतक लगाए थे। मैके टेस्ट की एकमात्र पारी में वह आठ रन पर आउट हुए, लेकिन चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए उन्हें फिर मौका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका दौरे का पहला टेस्ट 9 अक्टूबर से डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। इसके बाद 18 अक्टूबर से गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टेस्ट होगा, जबकि श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मुकाबला 27 अक्टूबर से केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुह्नेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments