Home विश्व समाचार भारत, अमेरिका और 24 देशों के साथ ग्लोबल 6 जी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क...

भारत, अमेरिका और 24 देशों के साथ ग्लोबल 6 जी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क अलायंस में शामिल

0

वाशिंगटन: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने सोमवार को कहा कि भारत अगली पीढ़ी के 6 जी टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में अमेरिका और 24 अन्य देशों के अलायंस में शामिल हो गया है। इसके अलावा अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने जी 20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान भारत के वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मुलाकात कर 6जी के भविष्य पर चर्चा की।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने एक्स पर कहा,” हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ उस कोशिश में शामिल हो गया है जिसका मकसद यह पक्का करना है कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा जरूरतों को पूरा करें। हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करें और 6जी में इनोवेशन को बढ़ावा दें।

वाणिज्य विभाग ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह समझौता जी 20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद तय हुआ। विभाग ने लिखा, लिखा, ” लटनिक ने जी20 इनोवेशन मिनिस्टीरियल के दौरान भारत के वाणिज्य राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से 6जी के भविष्य पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत, अमेरिका और 24 अन्य देशों के साथ इस प्रयास में शामिल हो गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगली पीढ़ी के नेटवर्क हमारी साझा सुरक्षा प्राथमिकता को दर्शाए। हमारी प्रतिस्पर्धा को मजबूत करे और 6जी में इनोवेशन को बढ़ावा दें।

उल्लेखनीय है कि भारत के केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने चैपल हिल, नॉर्थ कैरोलिना (अमेरिका) में एक और दो सितंबर को आयोजित जी 20 इनोवेशन मिनिस्टर्स की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस बैठक की मेजबानी अमेरिकी वाणिज्य विभाग और व्हाइट हाउस कार्यालय के साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी (ओएसटीपी) ने की।

लटनिक के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए प्रसाद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि बातचीत का मुख्य केंद्र आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की नींव रखने वाले अहम सेक्टर्स को आगे बढ़ाना था। प्रसाद ने एक्स पर कहा, “सेमीकंडक्टर, एआई, डेटा सेंटर – ये उभरती हुई डिजिटल अर्थव्यवस्था के अहम आधार हैं।”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा—सुशासन के बिना संसद में दो-तिहाई बहुमत भी राजनीतिक स्थिरता की गारंटी नहीं

Exit mobile version