Home क्राइम न्यूज़ गलाए हुए सोने के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

गलाए हुए सोने के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

0

भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का सफल पटाक्षेप करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिसमें पहचान मिटाने के उद्देश्य से जलाया गया सोना भी शामिल है।

सिटी एसपी अतुलेश झा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। सिटी एसपी ने बताया कि नाथनगर थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद पुलिस टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही थी। अनुसंधान के दौरान मिले तकनीकी सुरागों और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने दो सस्पेक्ट्स को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बंटी कुमार और संतोष कुमार के रूप में की गई है।

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के पास से बरामद सामानों की बारीकी से जांच की जा रही है। बरामदगी में जला हुआ सोना मिलना पुलिस के लिए बेहद अहम सुराग है। आशंका जताई जा रही है कि आभूषणों की पहचान मिटाने या उन्हें आसानी से ठिकाने लगाने (गलने) के इरादे से सोने को जलाया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात को किस तरह और किसके सहयोग से अंजाम दिया गया था।

पुलिस गिरफ्त में आए बंटी और संतोष से इस बात की पूछताछ कर रही है कि इस चोरी में उनके साथ कोई और गिरोह या लाइनर शामिल था या नहीं। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि इलाके में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। नाथनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और सतर्कता बढ़ा दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

नीतीश कुमार ने पटना जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का लिया जायजा, उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री से की चर्चा

Exit mobile version