Homeराज्यबिहारबिहार में संविदा डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया स्वास्थ्य...

बिहार में संविदा डॉक्टरों का बढ़ा मानदेय, स्वास्थ्य मंत्री ने बताया स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने राज्य के मेडिकल काॅलेजों एवं अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि को स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुदृढ़़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

बुधवार काे यहां

पत्रकाराें से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि बिहार के लोगों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए चिकित्सकों, चिकित्सा शिक्षकों और रेजिडेंट डाॅक्टरों को बेहतर कार्यपरिस्थितियां और सम्मानजनक मानदेय उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर एवं जूनियर रेजिडेंट के मानदेय में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। संशोधित दरों के अनुसार संविदा प्राध्यापक को ₹2.07 लाख, सह-प्राध्यापक को ₹1.55 लाख, सहायक प्राध्यापक को ₹1.25 लाख, सीनियर रेजिडेंट एवं ट्यूटर को ₹1.15 लाख तथा जूनियर रेजिडेंट को ₹75 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। नई दरें 1 सितंबर 2026 से प्रभावी हैं।

निशांत कुमार ने कहा कि यह निर्णय केवल मानदेय में वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मेडिकल काॅलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़़़ाना, प्रतिभाशाली डाॅक्टरों को बिहार में बनाए रखना और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर करना है।

उन्होंने कहा कि मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए आवश्यक है कि डाॅक्टरों एवं चिकित्सा शिक्षकों के अनुभव, विशेषज्ञता और सेवाभाव का सम्मान किया जाए। एनडीए सरकार इसी सोच के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments