Home विश्व समाचार नेपाल में बाढ़ से अब तक 1,365 की मौत, 4,077 अब भी...

नेपाल में बाढ़ से अब तक 1,365 की मौत, 4,077 अब भी लापता

0

काठमांडू: नेपाल के भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक 1,365 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,077 लोग अभी भी लापता हैं। प्रभावित क्षेत्रों से विस्थापित हुए 3,030 लोग विभिन्न जिलों में बनाए गए अस्थायी शिविरों में रह रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वाधिक शव चितवन में 363 बरामद हुए हैं। इसके बाद पूर्वी नवलपरासी में 226, पश्चिमी नवलपरासी में 222, नुवाकोट में 197, रसुवा में 174, गोरखा में 75, धादिङ में 70 और तनहुँ में 38 शव बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने अब तक 1,147 शवों को दफनाया है। शवों से डीएनए नमूने लेने और आवश्यक पहचान प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से दफनाया गया है।

पीड़ितों की पहचान के प्रयासों के तहत फॉरेंसिक टीमों ने अब तक 2,698 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। इनमें 1,286 नमूने पीड़ितों के और 1,412 उनके परिजनों के हैं। वहीं, 1,310 अज्ञात शवों का विवरण नेपाल पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सार्वजनिक किया गया है।

प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है। राहत वितरण, शवों की बरामदगी और अब भी लापता लोगों की तलाश के लिए कुल 7,975 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, 4,077 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि विस्थापित हुए 3,030 लोग विभिन्न जिलों में बनाए गए अस्थायी होल्डिंग सेंटरों में रह रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सैन्य वाहनों पर फायरिंग, हमले में बड़ी संख्या में सैनिकों के मारे जाने का दावा

Exit mobile version