पटना : हिमालया विश्वविद्यालय, पालिगंज में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा-2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने योग्य विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। खास बात यह है कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन निःशुल्क रखा गया है।
16 सितंबर से आवेदन शुरू
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 27 सितंबर 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग एवं नामांकन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.himalayauniversity.org या ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल https://huconnect.eduscation.com/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इन स्नातक पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
प्रवेश परीक्षा के माध्यम से बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बी.फार्मा, बीबीए, बीसीए, एलएलबी, बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बीपीटी, बी.ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बीओटीटी, बीओटी, बीआरआईटी, बीएमएलटी और बीएससी एग्रीकल्चर सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन का अवसर मिलेगा।
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी अवसर
स्नातकोत्तर स्तर पर एमएससी नर्सिंग, एम.फार्मा, एमबीए, एमसीए, एलएलएम (एक वर्षीय एवं दो वर्षीय), एमपीटी, एमओटीटी, एमओटी, एमआरआईटी, एमएमएलटी और एमओसीटी सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अलावा मेडिकल एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी और फार्माकोलॉजी जैसे विषयों में एमएससी पाठ्यक्रम भी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हैं।
डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन
विश्वविद्यालय में एएनएम, जीएनएम, डी.फार्मा, ड्रेसर, डीएमएलटी, डीओटीए और डीओसीटी जैसे विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
रजिस्ट्रार ने समय पर आवेदन की अपील की
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएगी। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन करने और प्रवेश परीक्षा में शामिल होने की अपील की।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो. (डॉ.) के. एच. राघवेंद्र ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन करने की सलाह दी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, शुल्क, परीक्षा नियम और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।
प्रवेश परीक्षा-2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 24 सितंबर 2026
प्रवेश परीक्षा : 27 सितंबर 2026
काउंसलिंग एवं नामांकन शुरू : अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क : निःशुल्क







