Home विश्व समाचार ईरानी मिसाइल-ड्रोन हमलों से अमेरिकी सैन्य ढांचे को झटका, नई तस्वीरों ने...

ईरानी मिसाइल-ड्रोन हमलों से अमेरिकी सैन्य ढांचे को झटका, नई तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

0

तेहरान /वॉशिंगटन : ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को हुए नुकसान की नई तस्वीरें सामने आई हैं। खबराें में के मुताबिक, अमेरिकी सैनिकों ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर ये तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में सऊदी अरब और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर क्षतिग्रस्त विमानों, इमारतों और वाहनों को देखा जा सकता है।

अमेरिकी टेलीविजन प्रसारक सीबीएस न्यूज़ द्वारा जारी तस्वीराें के हवाला देते हुए ईरान की अर्ध-आधिकारिक समाचार एजेंसी मेहर न्यूज़ ने बताया कि सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस की एक तस्वीर में चार इंजन वाले बोइंग ई-3 सेंट्री विमान के पिछले हिस्से को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त दिखाया गया है। तस्वीर के अनुसार, विमान का टेल हिस्सा जले हुए मुख्य ढांचे से अलग हो गया। इस विमान पर लगा घूमने वाला रडार हवाई निगरानी और जानकारी जुटाने के लिए महत्वपूर्ण है।

बेस की अन्य तस्वीरों में क्षतिग्रस्त इमारतें और बैरक भी दिखाई देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ इमारतों के ढांचे के पास मौजूद कंक्रीट की दीवार संरचनाएं अपेक्षाकृत सुरक्षित दिखीं।

कुवैत स्थित कैंप ब्यूहरिंग की तस्वीरों में भी क्षतिग्रस्त इमारतें, वाहन और अन्य सैन्य संपत्तियां दिखाई गई हैं। यह अमेरिकी सेना के जमीनी सैनिकों, बख्तरबंद वाहनों और कुछ विमानों के लिए एक महत्वपूर्ण ठिकाना है। कैंप अरिफजान से भी क्षतिग्रस्त इमारत की तस्वीर सामने आई है।

एक अमेरिकी सैनिक ने सीबीएस न्यूज़ से दावा किया कि ठिकानों को हुए नुकसान की पूरी जानकारी अमेरिकी जनता के सामने नहीं आई है। यह बयान उस सैनिक की पहचान गुप्त रखने की शर्त पर दिया गया था।

अमेरिकी रक्षा विभाग के इंस्पेक्टर जनरल की नई रिपोर्ट में ईरान युद्ध के दौरान 3.7 अरब डॉलर तक के उपकरणों के नुकसान का उल्लेख किया गया है, जिसमें करीब 60 विमान शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कुवैत, बहरीन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इराक, ओमान और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरानी हमलों की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी हमलों से इन देशों में अमेरिकी ठिकानों पर सैकड़ों इमारतों और अन्य संरचनाओं को नुकसान पहुंचा या वे नष्ट हुईं। रिपोर्ट में इन ठिकानों की मरम्मत की पूरी लागत का अभी आकलन नहीं किया गया है।

इससे पहले सीबीएस न्यूज़ ने रिपोर्ट किया था कि जॉर्डन के मुवाफ्फक सल्ती एयर बेस पर ईरानी हमले में कई अमेरिकी सैन्य विमान क्षतिग्रस्त हुए। सूत्रों के मुताबिक, एक ए-10 विमान का एक विंग क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि करीब 8 एफ-15 विमानों को हल्का नुकसान पहुंचा और उन्हें दोबारा सेवा में लगाया गया।

नई तस्वीरों और अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमलों से हुए नुकसान की व्यापकता को लेकर नई जानकारी सामने रखी है। वहीं, तस्वीरें उपलब्ध कराने वाले सैनिकों के दावों और आधिकारिक सैन्य आकलनों के बीच अंतर को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

छपरा के डबल डेकर पुल निर्माण कार्य दिन-रात तीन शिफ्टों में करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

Exit mobile version