Homeराज्यजिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए...

जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए किशनगंज पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है

किशनगंज : पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, अंतरराज्यीय ट्रक लूट गिरोह, अवैध बालू, शराब, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन, मोटरसाइकिल चोरी और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वाहन जांच और यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 15 से 21 सितंबर 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से 2 लाख 65 हजार रुपये शमन राशि वसूली गई। इस अवधि में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में अंतरराज्यीय ट्रक लूट गिरोह का उद्भेदन करते हुए नटुआपाड़ा ईंट भट्ठा के पास से लूटे गए रिफाइन ऑयल के 189 टीन (15-15 लीटर), एक ट्रक और चार मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने एक देशी कट्टा भी जब्त किया तथा एक अपहृत व्यक्ति को बरामद किया। मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई में 478.03 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर/हेरोइन और 183 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया। इसके अलावा 3457.365 लीटर विदेशी शराब और 162.25 लीटर देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान दो मवेशी, दो ट्रक, एक ट्रैक्टर, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो, एक टोटो, 16 मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोटर, एक रेनकोट और अन्य सामान भी बरामद किए। बरामद नकदी में 1,15,400 रुपये भारतीय मुद्रा और 4,650 नेपाली रुपये शामिल हैं। इसके अलावा एक खाली सिलेंडर, लोहे की तलवार और लोहे का गड़ासा भी जब्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने आम लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी सूचना देने की अपील की है। इसके लिए किशनगंज पुलिस की ANTF हेल्पलाइन 9031816150 जारी की गई है। एसपी ने कहा कि सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments