Homeराज्यप्रशांत किशोर ने जमुई घटना को लेकर सरकार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने जमुई घटना को लेकर सरकार पर साधा निशाना

पटना : जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस घटना को भयावह और विभत्स बताते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब से सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं, हर सप्ताह ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने नीट की छात्रा से जुड़े रेप-हत्या मामले, बेगूसराय में लड़की को होटल से खींचने के आरोप और अब जमुई की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं सरकार के अपराध मुक्त बिहार बनाने के दावे पर सवाल खड़े करती हैं। प्रशांत किशोर के मुताबिक, सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाने का है, लेकिन घटनाओं को देखकर ऐसा लगता है कि अपराध पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि नारा ठीक है, लेकिन अब इसमें एक शब्द जोड़ने का समय आ गया है- ‘खुद ही अपनी बेटी को पढ़ाओ और खुद ही अपनी बेटी को बचाओ।’

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी न आपके बच्चों को पढ़ाने की चिंता करेंगे और न ही उनकी सुरक्षा की चिंता करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments