Home राज्य Delhi-Patna Flight Cancel: Air India Express ने रद्द की 2 फ्लाइट, यात्रियों...

Delhi-Patna Flight Cancel: Air India Express ने रद्द की 2 फ्लाइट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

0

डेस्क : दिल्ली-पटना हवाई यात्रियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना-दिल्ली रूट की दो उड़ानों को रद्द कर दिया है। विमान कंपनी के मुताबिक, उड़ान संख्या IX 1346 और IX 1348 को 24 से 30 सितंबर तक रद्द किया गया है।

इन उड़ानों के रद्द होने के बाद दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब दूसरी वैकल्पिक उड़ानों का सहारा लेना पड़ेगा। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को टिकट रिफंड और दूसरी फ्लाइट की बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

वहीं, 20 से 30 सितंबर के बीच इन उड़ानों में टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को विमान कंपनी से संपर्क कर यात्रा के वैकल्पिक विकल्पों और टिकट रिफंड से जुड़ी जानकारी लेनी होगी।

यात्रियों के लिए सलाह है कि एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
बिहार

जीतन राम मांझी के बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार, बोलीं- ‘ओछी बयानबाजी का इलाज कराएं’

Exit mobile version