Homeराज्यपटना के अगमकुआं में जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद, 5 कारतूस के साथ...

पटना के अगमकुआं में जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद, 5 कारतूस के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

पटना : राजधानी पटना में पुलिस की कार्रवाई के दौरान जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

हथियारों की खरीद-बिक्री की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को सूचना मिली थी कि शीतला माता मंदिर के आसपास हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री के लिए कुछ लोग जुटने वाले हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान दो संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में आए। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद सामान से पांच जिंदा कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ।

मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

हैंड ग्रेनेड बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इलाके को सुरक्षित किया।

पटना सिटी एएसपी राजकिशोर सिंह और पटना सिटी पूर्वी एसपी शैलजा भी घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली।

पटना और नालंदा से जुड़े हैं दोनों संदिग्ध

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में एक पटना सिटी के पहाड़ी इलाके का रहने वाला है, जबकि दूसरा नालंदा जिले का निवासी बताया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

कहां से आया हैंड ग्रेनेड? जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के पास हैंड ग्रेनेड और कारतूस कहां से पहुंचे। इसके अलावा हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments