Homeराज्यनीतीश कुमार से मिले जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र...

नीतीश कुमार से मिले जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय, दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर लिया आशीर्वाद

पटना : दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल (यू) के प्रत्याशी घनश्याम राय ने गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात पटना स्थित नीतीश कुमार के 7, सर्कुलर रोड आवास पर हुई। इस दौरान घनश्याम राय ने उनसे आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

नीतीश कुमार ने दी चुनाव के लिए शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने घनश्याम राय को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों के बीच शिक्षक समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों, संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

जदयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान पार्टी की आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

पार्टी नेताओं की मौजूदगी में हुई मुलाकात

घनश्याम राय की नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता एवं विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, दरभंगा विधायक सह जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, मधुबनी के महानारायण राय और पार्टी नेता लोकप्रकाश सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

घनश्याम राय ने जताया आभार

मुलाकात के बाद घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से मिले आशीर्वाद और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्यहित और शिक्षक समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार काम करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments