Homeराज्यबिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के...

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, JDU के खाते में जा सकता है पद !

पटना : बिहार की सियासत से बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधान परिषद के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है।

इस्तीफा देने के बाद अवधेश नारायण सिंह ने विधान परिषद के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि परिषद के कर्मचारियों का उन्हें हमेशा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि अगर उनसे अनजाने में कोई भूल-चूक हुई हो तो वे क्षमा करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जब भी किसी काम को लेकर उनसे मिलने की जरूरत हो, वे बेझिझक उनसे मिल सकते हैं।

अवधेश नारायण सिंह BJP के MLC हैं। उनके इस्तीफे के बाद अब विधान परिषद के सभापति पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। NDA के तय फॉर्मूले के तहत यह पद JDU के खाते में जाने की चर्चा है।

मौजूदा उपसभापति और JDU MLC रामवचन राय का नाम अगले सभापति के तौर पर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पहले रामवचन राय को कार्यकारी सभापति की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसके बाद सभापति पद के लिए औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रामवचन राय साल 2024 में बिहार विधान परिषद के उपसभापति निर्विरोध चुने गए थे। अब अवधेश नारायण सिंह के इस्तीफे के बाद उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। नए सभापति के चयन पर अंतिम फैसला औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments