Home राज्य PK ने रजनीश रंजन के लिए मांगा वोट, बोले- 5 अक्टूबर से...

PK ने रजनीश रंजन के लिए मांगा वोट, बोले- 5 अक्टूबर से MLC जीत के सिलसिले के अंत का आगाज

0

पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी रजनीश रंजन के लिए वोट की अपील की है। जन सुराज ने रजनीश रंजन को कोसी स्नातक सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि रजनीश रंजन का नामांकन 5 अक्टूबर को होगा। उन्होंने दावा किया कि रजनीश रंजन के नामांकन के साथ वर्षों से चले आ रहे MLC जीत के सिलसिले के अंत का आगाज होगा। कोसी स्नातक सीट पर जन सुराज ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बेगूसराय की घटना पर सरकार को घेरा

प्रशांत किशोर ने बेगूसराय में महिला से जुड़ी घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ बर्बरता का दौर सरकार बनने के बाद से न तो रुका है और न रुकने वाला है।

PK ने कहा कि जिस सरकार का मुखिया अनपढ़-अपराधी है, उसके रहते बिहार में अपराधमुक्त शासन की बात करना बेईमानी है। समस्तीपुर और जमुई की घटनाओं को लेकर भी प्रशांत किशोर हाल के दिनों में सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते रहे हैं।

MLC चुनाव में जन सुराज की सक्रियता

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जन सुराज ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। इनमें कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को प्रत्याशी बनाया गया है।

प्रशांत किशोर लगातार MLC चुनाव को लेकर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में रजनीश रंजन के नामांकन को लेकर भी जन सुराज की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए BELTRON ने बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 15 करोड़

Exit mobile version