Homeराज्यपूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बिहार से चलेंगी 13...

पूजा और त्योहारों पर रेलवे का बड़ा ऐलान, बिहार से चलेंगी 13 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

पटना : आगामी पूजा और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का ऐलान किया है। बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम, पोत्तनूर, जोगबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, सुपौल, दरभंगा और कामाख्या के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04512 चंडीगढ़-पटना फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11:55 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04511 पटना-चंडीगढ़ 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल

ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना फेस्टिवल स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 6:35 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

आनंद विहार-पाटलिपुत्र स्पेशल

ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार-पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात 12:05 बजे खुलेगी और उसी दिन रात 11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

एरणाकुलम-पटना स्पेशल

ट्रेन संख्या 06085 एरणाकुलम-पटना स्पेशल 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन सोमवार को तड़के 3:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06086 पटना-एरणाकुलम 6 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल

ट्रेन संख्या 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल 4 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 06022 बरौनी-पोत्तनूर 7 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज होते हुए जोगबनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04007 जोगबनी-आनंद विहार 11 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल और बैरगनिया होते हुए रात 11:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी।

ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04072 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुपौल पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली 3 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

शकूरबस्ती-दरभंगा स्पेशल

ट्रेन संख्या 04098 शकूरबस्ती-दरभंगा फेस्टिवल स्पेशल 1 अक्टूबर से 29 नवंबर तक मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोड़ासहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल होते हुए दरभंगा पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04097 दरभंगा-शकूरबस्ती 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल

ट्रेन संख्या 04076 दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार होते हुए कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04075 कामाख्या-दिल्ली 5 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल भी जारी

इसके अलावा आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल का भी प्रतिदिन परिचालन किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार 29 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

रेलवे के इस फैसले से पूजा और त्योहारों के दौरान बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा का विकल्प मिलेगा। यात्रियों को सफर से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन दिन और समय की पुष्टि रेलवे की आधिकारिक सूचना से कर लेने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments