Homeराज्यबिहार में बाढ़ की स्थिति पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले-...

बिहार में बाढ़ की स्थिति पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- अगले 48 घंटे तक तनावपूर्ण हालात

पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गंगा और गंडक नदी में अब तक का सबसे अधिक उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) दर्ज हुआ है। नदियों के रिकॉर्ड जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ और कटाव की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विजय चौधरी ने बताया कि सारण जिले के पानापुर में गुरुवार सुबह नदी के कटाव की घटना हुई है। कटाव वाले इलाके में अधिकारी और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि यदि आबादी प्रभावित होती है तो प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा।

जल संसाधन मंत्री ने बताया कि गंडक नदी में पांच स्थानों पर नया उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) बना है। वहीं, गंगा नदी में रिकॉर्ड जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति को लेकर ज्यादा परेशानी सामने आई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

अगले 48 घंटे अहम

विजय चौधरी ने कहा कि अगले 48 घंटे बिहार के लिए महत्वपूर्ण हैं और इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रहने की आशंका है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं होती है तो एक से दो दिन के भीतर नदियों का जलस्तर कम होने लगेगा और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकती है।

उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर राहत एवं बचाव कार्य को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments