Home खेल एशियन खेल 2026 में भारत को मिला 11वां स्वर्ण : भारतीय महिला...

एशियन खेल 2026 में भारत को मिला 11वां स्वर्ण : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर जीता स्वर्ण पदक

0

ओकाजाकी : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में इतिहास रच दिया। कीर्ति, अंकिता भकत और कुमकुम मोहद की भारतीय तिकड़ी ने फाइनल में 10 बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। यह इस स्पर्धा में एशियाई खेलों का भारत का पहला स्वर्ण है।

फाइनल के पहले सेट में दक्षिण कोरिया की ली युनजी ने 7 और 9, कांग चेयॉन्ग ने 10 और 10 तथा ओ येजिन ने 9 और 9 अंक हासिल किए। भारत की ओर से अंकिता भकत ने 9 और 9, कीर्ति ने 9 और 7 तथा कुमकुम ने 10 और 10 अंक जुटाए। दोनों टीमों ने 54-54 अंक बनाए और सेट बराबर रहा। मुकाबले का स्कोर 1-1 हो गया।

दूसरे सेट में दक्षिण कोरिया ने 56 अंक बनाए। भारत की ओर से अंकिता भकत ने 10-10, कीर्ति ने 8-8 और कुमकुम ने 10-10 अंक हासिल किए। भारत ने भी 56 अंक जुटाए और सेट फिर बराबर रहा। इसके साथ स्कोर 2-2 हो गया।

तीसरे सेट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55-51 से जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया की ओर से युनजी ने 8 और 8, चेयॉन्ग ने 10 और 8 तथा येजिन ने 9 और 8 अंक बनाए। भारत के लिए कीर्ति ने 10 और 8, अंकिता भकत ने 9 और 9 तथा कुमकुम ने 9 और 10 अंक जुटाए। इस जीत के साथ भारत ने 4-2 की बढ़त हासिल कर ली।

निर्णायक सेट में दक्षिण कोरिया ने 54 अंक बनाए। भारत की ओर से कीर्ति ने 8 और 9, अंकिता भकत ने 8 और 9 तथा कुमकुम ने 9 और 10 अंक हासिल किए। शुरुआत में कीर्ति के पहले तीर को 8 अंक दिया गया था, लेकिन जांच के बाद उसे 9 अंक माना गया। इससे भारत का स्कोर 54 हो गया और सेट 54-54 से बराबर रहा।

सेट बराबर रहने के साथ भारत ने मुकाबला 5-3 से अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ कीर्ति, अंकिता भकत और कुमकुम मोहद ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। यह एशियन खेल 2026 में भारत का 11वां स्वर्ण पदक है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बढ़ी खटपट! RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Exit mobile version