पटना : पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमना पैलेस के नीचे कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद होने की बात सामने आ रही है।
प्रारंभिक तौर पर खुद गोली मारने की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्थानीय स्तर पर हत्या की भी चर्चा है। घटना के कारणों और परिस्थितियों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।







