Homeराज्यअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद सुलझाने का नाम नहीं ले रहा, श्रवण कुमार...

अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद सुलझाने का नाम नहीं ले रहा, श्रवण कुमार बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

पटना: बिहार में पटना स्नातक विधान परिषद सीट को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। पार्टी की ओर से मामले को सुलझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को कहा था कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को दी गई है। संजय झा के मुताबिक, ललन सिंह दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले का समाधान निकालेंगे।

इसी बीच अनंत सिंह की राजनीतिक सक्रियता भी जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक, अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है और उनके नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इससे जदयू के भीतर चल रहे मतभेद को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

मामले पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अभी थोड़ा इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेता पूरे मामले को देख रहे हैं और बातचीत चल रही है। बातचीत पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

श्रवण कुमार ने यह भी स्वीकार किया कि इस विवाद के कारण पार्टी की स्थिति कुछ असहज हुई है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद की बात सही है और पार्टी स्तर पर इसे सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि लगातार सरकार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। प्रभावित लोगों को सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बाढ़ में लोगों की मौत को दुखद बताया।

छपरा में राहत सामग्री की एयरड्रॉपिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले पर मंत्री ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य के दौरान ऐसी घटना की पूरी जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

बेगूसराय में हुई गोलीबारी की घटना और राज्य में सामने आ रही अन्य आपराधिक घटनाओं पर भी श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दुखद हैं और इन्हें स्वीकार किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments