Homeराज्यपटना पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामिनी गौतम, बड़ी पटनदेवी में की पूजा-अर्चना; पटना...

पटना पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री यामिनी गौतम, बड़ी पटनदेवी में की पूजा-अर्चना; पटना साहिब में भी टेका मत्था

पटना सिटी: बॉलीवुड अभिनेत्री यामिनी गौतम ने पटना सिटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत विजय शंकर गिरि ने पूजा-अर्चना का अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा के बाद महंत ने अभिनेत्री को माता की चुनरी आशीर्वाद स्वरूप भेंट की और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस दौरान यामिनी गौतम को शक्तिपीठ परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों और मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। अभिनेत्री ने मंदिर की धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी ली।

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में टेका मत्था

बड़ी पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले यामिनी गौतम ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में भी हाजिरी लगाई। दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने उन्हें गुरुघर का आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा प्रदान किया।

प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह और कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने अभिनेत्री को प्रतीक चिह्न के साथ गुरु महाराज के जीवन दर्शन से जुड़ी पुस्तकें भेंट कीं। इस दौरान यामिनी गौतम दीवान में बैठकर शबद-कीर्तन भी सुना। उन्हें तख्त साहिब के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई।

आध्यात्मिक वातावरण से मिली आत्मिक शांति

अभिनेत्री यामिनी गौतम ने कहा कि शक्तिपीठ और गुरुघर में पहुंचकर उन्हें श्रद्धा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान पटना की धार्मिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिला। उन्होंने इन धार्मिक स्थलों के आध्यात्मिक वातावरण और परंपराओं को मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments