Home राज्य नीरज या अनंत? निशांत के रुख ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल

नीरज या अनंत? निशांत के रुख ने बढ़ाई बिहार की सियासी हलचल

0

डेस्क : बिहार की सियासत में अनंत सिंह और जेडीयू नेता नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद में अब बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार ने साफ तौर पर नीरज कुमार का समर्थन किया है।

निशांत कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद कहा कि नीरज कुमार एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार हैं और पार्टी का पूरा समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नीरज कुमार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

निशांत ने नीरज कुमार की राजनीतिक भूमिका की तारीफ करते हुए उन्हें अनुभवी और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध नेता बताया। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार पहले भी तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं और मंत्री भी रहे हैं।

वहीं, अनंत सिंह पहले ही नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और पटना स्नातक सीट से जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं। अनंत सिंह ने नीरज को हराने के लिए प्रचार करने की बात भी कही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

हर पंचायत में जिम, गांव में लाइब्रेरी; ललन सिंह ने मुंगेर दौरे पर किया बड़ा ऐलान

Exit mobile version