Home राज्य बिहार में बाढ़ पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- फिलहाल राहत,...

बिहार में बाढ़ पर विजय चौधरी का बड़ा बयान, बोले- फिलहाल राहत, लेकिन नेपाल की बारिश से बदल सकती है स्थिति

0

पटना : बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फिलहाल बाढ़ से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, हालांकि कई जगहों पर नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी बाढ़ का दबाव पूरे नियंत्रण में है, लेकिन नेपाल में अगर आज जोरदार बारिश होती है तो स्थिति एक बार फिर बदल सकती है।

विजय चौधरी ने कहा कि बाढ़ के शुरुआती दिनों में इसका प्रकोप काफी ज्यादा था। भागलपुर में स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी, जबकि बिहार में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि पटना में चार जगहों पर नया उच्चतम जलस्तर दर्ज किया गया है। विजय चौधरी के मुताबिक, इतिहास में इससे पहले इतना पानी कभी नहीं आया था। सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ललन-नीरज विवाद पर भी बोले विजय चौधरी

वहीं, ललन सिंह और नीरज कुमार से जुड़े विवाद पर विजय चौधरी ने कहा कि पार्टी इस मामले में सामने आई सभी बातों पर संज्ञान लेगी। उन्होंने कहा कि ललन बाबू ने पार्टी के लिए जो करना था, वह किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले को सुलझाने के लिए ललन सिंह ने अपनी ओर से प्रयास किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तक, निशांत के काम की महामहिम ने भी की तारीफ

Exit mobile version