Home राज्य CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बेटियों को छूने वाले 24...

CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- बेटियों को छूने वाले 24 घंटे में होंगे सलाखों के पीछे

0

सासाराम : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को सासाराम पहुंचे, जहां जमुहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अपनी सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में सुरक्षा का माहौल कायम है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बिहार की बहनों के साथ गलत करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मुख्यमंत्री रहते हुए अपनी बहनों से यह वादा करते हैं।

सीएम ने मीडिया में सामने आए पांच वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में तत्काल कार्रवाई की गई। उन्होंने दावा किया कि आज बिहार की करोड़ों महिलाएं घर से निकलकर काम कर रही हैं और यह एनडीए सरकार में ही संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता को मेवा पाने का अवसर समझते हैं, जबकि एनडीए और भाजपा के लोग सत्ता को सेवा भाव से जोड़कर देखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि लगातार 25 वर्षों से सत्ता के शीर्ष पर रहते हुए प्रधानमंत्री ने सेवा का संकल्प लिया और यह संकल्प लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले और उसके बाद के बिहार की तुलना करते हुए कहा कि राज्य में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कभी रोहतास और कैमूर के इलाके में डाकुओं का डर रहता था। लोग कैमूर से आरा जाने में भी डरते थे, लेकिन आज राज्य में कानून-व्यवस्था कायम है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री ने दोहराया कि बिहार में किसी बेटी के साथ गलत करने वाले के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में सांसद बीडी सिंह, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, भाजपा नेता भीकूभाई दलसानिया समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
Uncategorized

अक्षरा सिंह की आवाज में गूंजा ‘छठी मइया खेवनहार’

Exit mobile version