Homeराज्यबिहार मौसम समाचार: आज कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का...

बिहार मौसम समाचार: आज कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

पटना : बिहार में आज मौसम में बदलाव जारी रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पटना केंद्र ने आज राज्य के लिए गरज-चमक और वज्रपात के साथ तेज हवा को लेकर चेतावनी जारी की है। यह स्थिति 8 और 9 अक्टूबर को भी बनी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सहरसा, कैमूर, बक्सर और औरंगाबाद समेत कुछ जिलों में विशेष सतर्कता की जरूरत बताई गई है।

IMD के मुताबिक बिहार में मानसून की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मानसून वापसी की रेखा सुपौल तक पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाओं की स्थिति शामिल है। 8 और 9 अक्टूबर को भी ऐसी गतिविधियों का अनुमान है, जबकि 10 अक्टूबर से राज्य के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की गतिविधि मुख्य रूप से छिटपुट रह सकती है। इसलिए कुछ जिलों में मौसम सामान्य रहने के बावजूद आसपास के इलाकों में अचानक बादल, गरज और तेज हवा देखने को मिल सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments