Home राज्य अरवल पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले- विकसित भारत 140 करोड़...

अरवल पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, बोले- विकसित भारत 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प

0

अरवल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अरवल पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सेवा ज्योति कलश यात्रा की शुरुआत के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है और दुनिया में देश का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे बड़ी शक्ति है। यही जनविश्वास विकसित भारत के संकल्प को लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री ने देश के विकास को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हर नागरिक को राष्ट्रनिर्माण में सहभागी बनाया है।

नित्यानंद राय ने कहा कि विकसित भारत केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है। आत्मनिर्भरता, आधुनिकता, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

नित्यानंद राय ने सेवा ज्योति कलश यात्रा को राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने वाला अभियान बताया। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अरवल विधायक मनोज कुमार, अगियांव विधायक महेश पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

संजय झा का बड़ा बयान, बोले- बिहार में राजनीति करनी है तो JDU के आसपास ही करनी होगी!

Exit mobile version