Homeराज्यझारखंड CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू...

झारखंड CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू हॉस्पिटल में थीं भर्ती

डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं और रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

रूपी सोरेन के निधन की खबर सामने आते ही सोरेन परिवार और झामुमो समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। दुमका में भी उनके निधन की खबर से शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

रूपी सोरेन का दुमका की राजनीति से भी जुड़ाव रहा था। उन्होंने वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर दुमका अनुसूचित जनजाति सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उनका मुकाबला भाजपा के बाबूलाल मरांडी से हुआ था।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 1999 के लोकसभा चुनाव में रूपी सोरेन को 1,96,493 वोट मिले थे, जबकि बाबूलाल मरांडी को 2,01,141 वोट हासिल हुए थे। इस तरह उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

शिबू सोरेन के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान रूपी सोरेन ने परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन के शुरुआती दौर में भी उन्होंने परिवार और बच्चों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। उनके निधन की खबर के बाद झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments