Homeराज्यJP की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल समेत...

JP की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल समेत कई नेता रहे मौजू

पटना : लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने भी जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी और किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी लोकनायक को नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों की ओर से आरती-पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन भी हुआ।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण भारतीय राजनीति और लोकतांत्रिक आंदोलनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments