Home राज्य पटना जंक्शन पर टिकट जांच अभियान: 336 यात्री बिना टिकट या अनियमित...

पटना जंक्शन पर टिकट जांच अभियान: 336 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ पकड़े गए, ₹2.25 लाख जुर्माना वसूला

0

पटना : पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल की ओर से पटना जंक्शन पर चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 336 यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से रेलवे नियमों के तहत कुल 2,25,120 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने के लिए जागरूक करने और बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।

वाणिज्य विभाग और RPF की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

16 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर पटना जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अभिनव सिद्धार्थ ने किया। इस दौरान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार भी उपस्थित रहे। अभियान में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम शामिल थी।

इन ट्रेनों में हुई टिकटों की जांच

अभियान के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391), राज्य रानी एक्सप्रेस (15510), पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस (22644), पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (18621), कोसी सुपर एक्सप्रेस (18626), पूर्वा एक्सप्रेस (12303), विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) और मगध एक्सप्रेस (20801) में व्यापक स्तर पर टिकटों की जांच की गई।

इस दौरान वातानुकूलित आरक्षित कोचों में भी यात्रियों के टिकट और यात्रा प्राधिकार की जांच की गई। जांच में कुल 336 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए। उनसे 2,25,120 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे ने यात्रियों से की वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

दानापुर मंडल रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट और अनियमित यात्रा के विरुद्ध इस तरह के सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। रेलवे का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा करना और यात्रियों को जिम्मेदारीपूर्वक यात्रा के लिए प्रेरित करना है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही सफर करें और टिकट में निर्धारित श्रेणी के अनुसार यात्रा करें। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया ‘कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल’ का लोकार्पण

Exit mobile version