Homeराज्यमां दुर्गा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेलडीहा में रिवर...

मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, तेलडीहा में रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

बांका/तारापुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर सहित तारापुर और असरगंज के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, तेलडीहा दुर्गा मंदिर के पास बदुआ नदी के तट पर बन रहे आधुनिक रिवर फ्रंट का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेलडीहा दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने तारापुर के दुर्गा मंदिर असरगंज गोला और प्राचीन दुर्गा मंदिर असरगंज में भी पूजा की। मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बदुआ नदी रिवर फ्रंट का किया निरीक्षण

तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने बदुआ नदी के तट पर चल रहे रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने नदी किनारे विकसित किए जा रहे आधुनिक रिवर फ्रंट और पक्के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की वर्तमान स्थिति और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और इसे बेहतर गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा किया जाए।

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान विधायक कुमार प्रणय, विधायक जयंत राज, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह कल्लू सहित मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा और मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पनिकर, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार और भागलपुर के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के मंदिर दर्शन और रिवर फ्रंट निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments