Homeराज्यटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे 'सलमान...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : तीनों आरोपियों के निशाने पर थे ‘सलमान खान’, पुलिस की तैनाती देखकर लौटे वापस

मुंबई : मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में नया मोड़ आया है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर की रेकी भी की थी, हालांकि वहां पुलिस की तैनाती देखकर आरोपी लौट गए थे।

यह खुलासा अपने आप में बड़ा है और इसने बॉलीवुड से लेकर पुलिस तक को चिंता में जरूर डाल दिया होगा। इसके पहले भी सलमान खान पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की नजर रही है और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी तक दी जा चुकी है। यहां तक कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अप्रैल 2024 में फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया जा चुका है।

हालांकि, टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में नए खुलासे को लेकर पुलिस की तरफ कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का इतना ही कहना है कि मामले की जांच जारी है और फायरिंग की घटना से जुड़े हर एंगल की तहकीकात की जा रही है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ था। जांच के मुताबिक आरोपियों का पहला टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड का कोई दूसरा सेलिब्रिटी था। बताया जा रहा है कि जब आरोपी अपने पहले से तय टारगेट तक आसानी से नहीं पहुंच सके तो उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया।

शुरुआती पूछताछ में यह भी सामने आया था कि आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया था। उनके और उनके फैंस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद रील्स और पोस्ट के जरिए आरोपियों को उनकी मूवमेंट और पुलिस सुरक्षा से जुड़ी जानकारी मिली थी। आरोपियों का मकसद सिर्फ अभिनेता पर हमला करना नहीं, बल्कि बॉलीवुड में दहशत फैलाना था।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमले की साजिश कैसे रची गई। आरोपियों को जानकारी किस तरह मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। टाइगर श्रॉफ से जुड़ा यह मामला मुंबई के जुहू इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में रेहान, फूल सिंह और ऋतिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। तीनों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को घटनास्थल से पांच खाली कारतूस और दो कारतूस भी मिले थे। आरोपी रेहान की गन जाम होने के बाद दो कारतूस गिर गए थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया था कि घटना के दौरान फूल सिंह ने पांच राउंड फायर किए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments