Home राज्य नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रख की पूजा, महिला...

नवरात्र में नौ दिनों तक छाती पर कलश रख की पूजा, महिला की मौत

0

सुपौल : त्रिवेणीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली एक महिला की बुधवार सुबह मौत हो गई। मृतका त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी सचिता देवी (35) है। परिजन उन्हें इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

परिजन के अनुसार, सचिता देवी नवरात्र के पहले दिन से ही दुर्गा मंदिर परिसर में छाती पर कलश रखकर मां की आराधना कर रही थीं। नौ दिनों तक धार्मिक अनुष्ठान करने के बाद मंगलवार को नवरात्र संपन्न होने पर वह मंदिर परिसर से अपने घर लौटी थीं। रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्हें थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुधवार सुबह फिर सीने में दर्द होने लगा।

इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजन में मातम छा गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उमेश कुमार मंडल ने बताया कि बुधवार सुबह महिला को अस्पताल लाया गया था। परिजन ने सीने में दर्द होने की जानकारी दी थी। उन्होंने आशंका जताई कि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) या हृदय संबंधी समस्या मौत का संभावित कारण हो सकती है। हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

IIT मंडी की रिपोर्ट: भारत के 20% से अधिक कॉलेज विद्यार्थियों ने शुरू किया अपना व्यवसाय

Exit mobile version