Home राज्य शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे समेत तीनाें काे काेर्ट...

शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे समेत तीनाें काे काेर्ट ने ट्रांजिड रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ ला रही पुलिस

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में उत्तर प्रदेश की पुलिस और स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम को कामयाबी मिली है। टीम की पेश रिपोर्ट के आधार नागपुर की जिला और सत्र न्यायालय ने मुख्य आरोपित श्रद्धा दुबे उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को ट्रांजिड रिमांड पर भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने बुधवार काे बताया कि नौ अक्टूबर को हुई गंभीर घटना के मुख्य आरोपितों को लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। आज उन्हें नागपुर की कोर्ट में पेश कर ट्रांजिड रिमांड के लिए अर्जी दी। न्यायालय ने रिमांड स्वीकार कर लिया है। आरोपितों को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ लाया जा रहा है। सभी साक्ष्यों के आधार पर उनसे पूछताछ की जाएगी। अपराध में किसी भी प्रकार से संलिप्त कोई भी व्यक्ति बच नहीं पायेगा।

न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ की टीमें अब तीनों आराेपिताें को सड़क मार्ग से लखनऊ ला रही हैं। गुरुवार दोपहर तक सभी को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। इन तीनों आराेपिताें पर 50 -50 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। उल्लेखनीय है कि कैफे संचालक शिवा शर्मा का शव 9 अक्टूबर को लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शव मिला था। यह फ्लैट श्रद्धा दुबे का है। मृतक शिवा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की हत्या का आरोप उसकी लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पर लगाया था। वहीं, श्रद्धा दुबे अपनी बहन,ड्राइवर के साथ घटना के बाद से ही फरार थी। उसे नेपाल में देखे जाने की बात सामने आई। वहीं मामला हाईप्रोफाइल होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को हटा दिया गया था। इसके अलावा इंस्पेक्टर भी बदले गये थे। आरोपितों की संभावित ठिकानों पर यूपी पुलिस और एसटीएफ ने दबिश दे रही थी, जिन्हें नागपुर से गिरफ्तार किया गया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

जंगली हाथियों का तांडव, बुजुर्ग की मौत और मासूम बच्चा घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

Exit mobile version