Homeराज्यAnant Singh: जेडीयू ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी...

Anant Singh: जेडीयू ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश

पटना : जेडीयू ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें अगले छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है। पार्टी ने अनंत सिंह पर निर्देशों की लगातार अवहेलना करने, नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है।

पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने का आरोप

जेडीयू की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अनंत सिंह पर विधान परिषद चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ काम करने और दूसरे दल के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने का आरोप है। इसके अलावा पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को भी कार्रवाई की वजह बताया गया है।

अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश

पार्टी ने अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने के साथ उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है। इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

नीलम देवी पर भी जेडीयू का एक्शन

जेडीयू ने पूर्व विधायक नीलम देवी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है और उन्हें भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments