Homeराज्यआसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी

आसमान में फाइटर विमानों की गर्जना से गूँज उठी काशी

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो को देखा। एयर शो के दौरान अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री को अपने बीच मौजूद होने का एहसास एवं उत्साह नमो घाट अन्य सभी 84 गंगा घाटों तथा गंगा घाट की दूसरी तरफ रेती में मौजूद जन सैलाब में स्पष्ट देख जा रहा था।

प्रधानमंत्री ने मिर्जामुराद के खोचवां में कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने पहले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया। इसके बाद नमो घाट पर वायु सेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘विंग्स ओवर गंगा’ पर आयोजित एयर शो को देखा।

प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे। यहां अरविंद मिल का उद्घाटन किया तथा महिला कर्मियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकाप्टर से पुलिसलाइन ग्राउंड के हेलीपैड पहुंचे और सड़क मार्ग द्वारा एयर फोर्स-डे एरियल डिस्प्ले-2026 में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से नमोघाट पहुंचे। इस पूरे मार्ग सहित 13 प्रमुख स्थानों पर काशीवासियों ने अपने सांसद एवं प्रधानमंत्री का भव्य किया। एयर शो शुरू होने से पहले झंडा, कैप लगाकर प्रधानमंत्री का सम्मान किया गया।

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत विशिष्टजन मौजूद रहे।

एयरशो में सूर्यकिरण विमानों के प्रदर्शन के साथ वाराणसी का एयर शो समाप्त हो गया। इसके पूर्व विमान के कॉकपिट से काशी के सभी लोगों के भारतीय वायुसेना की ओर से हार्दिक शुभकामना का संदेश भी गूंजा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments