Home राज्य बिहार विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे,...

बिहार विधान परिषद चुनाव रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह आगे, मतगणना जारी

0

डेस्क : बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है। इन सीटों के नतीजों पर राजनीतिक दलों के साथ-साथ प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भी नजरें टिकी हुई हैं। मतगणना के बीच तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती रुझान सामने आए हैं, जहां भाजपा समर्थित नरेंद्र प्रसाद सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। पहले राउंड की गिनती में नरेंद्र प्रसाद सिंह को सबसे अधिक वोट मिले हैं।

पहले राउंड में नरेंद्र प्रसाद सिंह को 1,793 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं, सीपीआई के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह को 1,656 वोट मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा 1,457 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जबकि जन सुराज के प्रत्याशी श्याम नंदन राय को 1,295 वोट मिले हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और आगे के राउंड में स्थिति बदलने की संभावना बनी हुई है।

वहीं, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यहां जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज समर्थित अनुज सिंह के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। इस सीट के नतीजे को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है।

दूसरी ओर, मतगणना केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ प्रत्याशियों ने मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं। राजद और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी मतगणना की व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। इससे मतगणना केंद्रों पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए कुल 150 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। मतगणना पूरी होने के बाद ही सभी सीटों पर जीत-हार की तस्वीर स्पष्ट होगी। फिलहाल, शुरुआती रुझानों के बीच प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हैं और सबकी नजर अंतिम परिणाम पर टिकी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक होगी डिजिटल, कागजी फाइलों की जगह लैपटॉप-टैबलेट पर मिलेगा एजेंडा

Exit mobile version