Homeदेशकेन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत...

केन्द्रीय कर्मियों और पेंशनभोगियों को दिवाली का उपहार, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली : केन्द्र के कर्मचारियों एवं को दिवाली को तोहफा मिला है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत का इजाफा किया है। वृद्धि इस साल की 01 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे 48.54 लाख कर्मचारियों और 68.71 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इससे सरकारी खजाने पर प्रतिवर्ष 10,016.10 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

अश्वनी वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से 48 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों के लिए दिवाली का उपहार है, जिसमें महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में वृद्धि की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments