Home राज्य गंगा नदी में हो रहे कटाव पर सांसद रूढ़ी के पहल से...

गंगा नदी में हो रहे कटाव पर सांसद रूढ़ी के पहल से शुरू हुआ राहत बचाव कार्य

0

सारण : जिले के छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत कोटवा पट्टी रामपुर पंचायत के कुतुबपुर दियारा, दयालचक, सबलपुर, सूरतपुर एवं आसपास के गांवों में गंगा नदी के कटाव से बेहद गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। नदी के लगातार कटाव के कारण स्थानीय ग्रामीणों के घरों और उनकी बहुमूल्य कृषि भूमि के गंगा में समा जाने का खतरा काफी बढ़ गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने सांसद कंट्रोल रूम को इस विकट समस्या की सूचना दी, जिसके बाद सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने सदर एसडीओ नितेश कुमार, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रंजन, सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार और कनीय अभियंता विश्वजीत कुमार से दूरभाष पर बात कर प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया।

सांसद की पहल पर महज एक घंटे के भीतर बचाव कार्य धरातल पर शुरू हो गए, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इसके तुरंत बाद, सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से बातचीत कर इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने मंत्री को पत्र लिखकर विस्तृत जानकारी दी तथा स्थल निरीक्षण कराकर प्रभावी व स्थायी बचाव कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि कुतुबपुर दियारा भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले महान लोककलाकार स्व. भिखारी ठाकुर की जन्मभूमि है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, ED से मांगा जवाब; 3 दिसंबर को अगली सुनवाई

Exit mobile version