Home राज्य भोजपुर में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 6 बच्चे डूबे,...

भोजपुर में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया गया; दो की तलाश जारी

0

डेस्क : भोजपुर जिले में बनास नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव में छह बच्चे बह गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे लापता हैं।

गढ़हनी थाना क्षेत्र के शांति नगर में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र के शांति नगर में छह बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोग और गोताखोर नदी में उतरकर बचाव कार्य में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद चार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, दो बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया था। उनके लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एनडीआरएफ बुलाने की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हादसे के बाद ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने और एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की। इसको लेकर लोगों ने आरा-सासाराम मुख्य सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हुआ।

करीब दो घंटे बाद बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और लापता बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। गोताखोरों और बचाव दल की मदद से नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

इलाके में मचा हड़कंप, परिजनों की बढ़ी चिंता

घटना के बाद शांति नगर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। लापता बच्चों के परिजन घटनास्थल पर मौजूद हैं और उनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला आयोजन को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक

Exit mobile version