Home राज्य उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की, शादी ‘स्पेशल...

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की, शादी ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत एक सादे समारोह में संपन्न हुई

0

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (56) ने पत्रकार निधि राजदान (49) से शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित एक निजी समारोह में शादी कर ली।

उमर ने शनिवार को खुद एक्स पर इसकी पुष्टि की। उन्होंने अपनी और निधि की चार तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।” इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को टैग भी किया। वहीं, निधि राजदान ने भी एक्स पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं।

यह शादी दिल्ली में ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत एक सादे समारोह में संपन्न हुई। विवाह की कानूनी प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य गवाह के तौर पर वहां मौजूद रहे।

शादी से जुड़े कार्यक्रम श्रीनगर और नई दिल्ली में आयोजित किए गए, जिनमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में उमर अब्दुल्ला के पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, मां मौली अब्दुल्ला, उनकी तीनों बहनें और अन्य करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। वहीं, वधु पक्ष की ओर से निधि राजदान के माता-पिता वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि उमर की यह दूसरी शादी है। उनका पहली पत्नी पायल के साथ 31 जुलाई को तलाक हुआ था। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। अब उमर ने निधि राजदान के साथ अपने जीवन की नई शुरुआत की है। निधि राजदान की भी यह दूसरी शादी है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, जिन पर इस शादी के बाद अब विराम लग गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

बिहार में आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 30 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें मौसम का ताजा हाल

Exit mobile version