Home राज्य मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, PNG गैस पाइपलाइन फटने...

मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, PNG गैस पाइपलाइन फटने से लगी भीषण आग, एक की मौत और चार घायल

0

मुजफ्फरपुर : नाला निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही में सड़क की खुदाई के दौरान जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन फटते ही गैस का तेजी से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक, गोबरसही इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान सड़क की खुदाई के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि खुदाई के दौरान मशीन जमीन के नीचे बिछी गैस पाइपलाइन से टकरा गई, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद PNG गैस तेजी से बाहर निकलने लगी।

गैस रिसाव के कुछ ही देर बाद अचानक आग भड़क उठी। आग की ऊंची लपटें देखकर इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। अग्निशमन विभाग की टीम को भी बुलाया गया। गैस रिसाव और आग से किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली करा लिया।

फिलहाल घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया और गैस पाइपलाइन की मौजूदगी के बावजूद खुदाई कैसे शुरू हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
राज्य

कोलकाता में टला बड़ा विमान हादसा- शिलॉन्ग जा रहे इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, सांसद समेत 67 यात्री थे सवार

Exit mobile version