Home देश अभिजीत दीपके के विरुद्ध आंदोलन की धमकी

अभिजीत दीपके के विरुद्ध आंदोलन की धमकी

0

मुंबई, 08 अगस्त : छत्रपति संभाजीनगर में कथित तौर पर पुलिस अधिकारी के साथ अपमानजनक बर्ताव करने पर पुलिस बॉयज एसोसिएशन ने शनिवार को काक्रोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के विरुद्ध आंदोलन करने की धमकी दी है।

पुलिस बॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल दुबाले ने आज पत्रकारों को बताया कि दो दिन पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर से उसका नाम और रैंक पूछा था और उसे घर से बाहर निकाल दिया था। अब पुलिस बॉयज एसोसिएशन इस पर अग्रेसिव हो गया है। राहुल दुबाले ने कहा कि अभिजीत दीपके को पुलिस ऑफिसर के पैर पकडक़र माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो हम सडक़ों पर उतरेंगे और डेमोक्रेटिक तरीके से प्रोटेस्ट करेंगे। दुबाले ने कहा कि इस मुद्दे पर हम बीड़ जिले के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देंगे और दीपके का पुलिस प्रोटेक्शन वापस लेने की भी मांग करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

विश्व धरोहर सांची में समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला को देख अभिभूत हुए ब्रिक्स डेलीगेट्स

Exit mobile version