गुवाहाटी, 09 अगस्त : असम में बाढ़ प्रभावित लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से तीन जिलों में सप्ताहभर चलने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
अस्पताल की ओर से शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट जिलों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में चिकित्सकीय दल बाढ़ प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ आवश्यक चिकित्सा सलाह और सहायता उपलब्ध कराएंगे।
शिविरों के माध्यम से बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

