Home विश्व समाचार ईरान की चेतावनी, अमेरिकी हमले नहीं रुके तो खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा...

ईरान की चेतावनी, अमेरिकी हमले नहीं रुके तो खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर होगी जवाबी कार्रवाई

0

तेहरान, 07 अगस्त  ईरान ने खाड़ी देशों से आग्रह किया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाकर ईरान पर संभावित सैन्य हमलों को रुकवाएं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा एवं अन्य महत्वपूर्ण ढांचे पर हमला किया, तो तेहरान खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा प्रतिष्ठानों और अन्य रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने हाल के दिनों में खाड़ी देशों के साथ उच्चस्तरीय राजनयिक संपर्कों के दौरान यह संदेश दिया। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित जवाबी कार्रवाई में तेल एवं गैस प्रतिष्ठान, रिफाइनरी, बिजली और जल आपूर्ति नेटवर्क, परिवहन ढांचा तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाएं शामिल हो सकती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने खाड़ी देशों से अमेरिका के साथ अपने प्रभाव का उपयोग कर सैन्य कार्रवाई के बजाय बातचीत और कूटनीतिक समाधान का रास्ता अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईरान क्षेत्र में व्यापक संघर्ष से बचना चाहता है, लेकिन यदि उस पर हमला हुआ तो वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

यमन के सरकारी सैन्य शिविरों पर हूती ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, सैकड़ों जवानों के हताहत होने का दावा

Exit mobile version