Home राज्य राजद की सभी इकाई भंग, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद तेजस्वी...

राजद की सभी इकाई भंग, बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला

0

पटना- 06 अगस्त। बांकीपुर उपचुनाव के बाद राष्ट्रीय जनता दल में महासंग्राम छिड़ा हुआ है। आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो चुकी है और पार्टी नेताओं में जुबानी जंग चल रही है। मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र ने मोर्चा खोल दिया है। उनका निशाना मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव पर है। इस बीच अचानक कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी की तमाम इकाइयों को भंग करने का फैसला लिया है.बांकीपुर में करारी हार और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने बड़ा संगठनात्मक फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने 6 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी कर प्रदेश,जिला,प्रखंड और पंचायत स्तर तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से हुए परामर्श के बाद लिया गया है. इसके साथ ही 22 जनवरी 2025 को जारी पुराने कार्यालय आदेश (पत्रांक-101) को भी निरस्त करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘प्रदेश स्तर से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी संगठनात्मक इकाइयों के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों एवं अन्य संबद्ध संगठनात्मक इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्यभर में नई संगठनात्मक संरचना के गठन के लिए पुनर्गठन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। पार्टी अब नए सिरे से संगठन खड़ा करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
विश्व समाचार

ईरान की चेतावनी, अमेरिकी हमले नहीं रुके तो खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे पर होगी जवाबी कार्रवाई

Exit mobile version