Homeदेशप्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी, प्रशासन कर रहा...

प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी, प्रशासन कर रहा है निगरानी

प्रयागराज, 07 अगस्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में बीते चौबीस घंटे के दौरान वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह 8 बजे जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले के सभी तटबंध (बांध) पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जारी आंकड़ों के मुताबिक यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 75.56 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 34 सेंटीमीटर बढ़ा है। इस क्षेत्र में 19.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

वहीं गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ में 78.83 मीटर रहा, जहां पिछले 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फाफामऊ क्षेत्र में 38.8 मिमी वर्षा हुई।

इसी तरह छतनाग में गंगा नदी का जलस्तर 75.23 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 31 सेंटीमीटर बढ़ा है। यहां 34.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले में खतरे का जलस्तर 84.734 मीटर निर्धारित है। वर्तमान में नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है । प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments