Home राज्य बिहार पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बिहार पृथ्वी दिवस पर स्कूली बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0

अररिया 09 अगस्त : बिहार पृथ्वी दिवस पर बथनाहा में रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आइएचएचएस के विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। वन एवं पर्यावरण विभाग, बिहार के बथनाहा स्थित पौधशाला के वन क्षेत्र पदाधिकारी उमाशंकर राय ने अपने सहकर्मियों मंटू कुमार यादव, दीपक कुमार, पूनम कुमारी एवं रौशन कुमार के साथ विद्यार्थियों से पौधारोपण कराया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने केवल पौधे लगाने तक ही अपने दायित्व को सीमित नहीं रखने, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने 11 सूत्रीय संकल्प भी लिया।

संकल्प के तहत प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने, आसपास के जलस्रोतों को प्रदूषणमुक्त रखने, जल संरक्षण करने, बिजली की बचत करने, अपने परिवेश को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक के प्रयोग से बचने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील रहने, कम दूरी की यात्रा पैदल अथवा साइकिल से करने, कागज की बर्बादी रोकने और खुले में शौच से मुक्त स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का भी संकल्प विद्यार्थियों ने लिया।

विद्यालय की निदेशिका रोजी देवी ने बिहार पृथ्वी दिवस पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति, संस्था या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Check Also
देश

ऊपरी असम में बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण शुरू

Exit mobile version